सोलन। जिला के लोग इन दिनों शुष्क ठंड की मार झेल रहे हैं। आलम यह है कि बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह शाम बहुत ठंड पड़ रही है तो दिन में तेज धूप लगी रहती है। इसके चलते लोग खांसी, बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे है। क्षेत्रीय अस्पताल में लगने वाले ओपीडी में खांसी, बुखार और जुकाम की ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
आलम है कि नवंबर शुरू हो गया है लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। इसके चलते मौसम शुष्क बन गया है। इसमें जहां दिन को तेज धूप लगी रहती है। वहीं सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ गई है। इसके चलते लोग इसकी चपेट में आ रहे है। क्षेत्रीय अस्पताल एमएस महेश गुप्ता ने बताया कि शुष्क ठंड के चलते खांसी, जुकाम और बुखार के रोगी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को राय दी है कि वह इस शुष्क ठंड से बचें और सुबह शाम की ठंड में गर्म वस्त्र पहन कर रखें।