अर्की (सोलन)। ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल अर्की के प्रतिभागियों ने मुक्केबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। मंडी जिला के चौंतरा में अंडर-14 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मुकुल ठाकुर ने अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रधानाचार्य उदय सिंह ने कहा कि अर्णव गुप्ता ने 32 किलो भार वर्ग में ब्रांज तथा करण कुमार ने 46 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। फाल्गुन भारद्वाज ने 48 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। शारीरिक शिक्षक पुनीत पाठक ने बताया कि गोल्ड जीतने वाले मुकुल ठाकुर का चयन वाराणसी में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। साइंस क्विज में सीनियर वर्ग में सोहल आंगिरस और तानिया गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया है।