फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 500 जवान संभालेंगे शूलिनी मेले में सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 19 Jun 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कई जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

कीमती सामान व गहने लेकर न आएं मेले में लोग
एएसपी ने मेले की सुरक्षा को लेकर बताया प्लान

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्यस्तरीय शूलिनी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वहीं शूलिनी मेले में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो इसका जिम्मा 500 जवान संभालेंगे। बुधवार को एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि शूलिनी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि अवांछित तत्वों पर नजर रहे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान चोरी जैसी घटनाएं सामने आती हैं। जिसको लेकर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहीं सिविल में भी जवानों की तैनाती की जाएगी जो जेबकतरों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह मेले में अपनी कीमती चीज, सामान, सोने की चेन, अंगूठी, हार को साथ न लाएं और पुलिस द्वारा बनाए गए सुरक्षा प्लान के हिसाब से ही कार्य करें। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी यहां पर सुचारू रूप से चलती रहे और आपातकालीन स्थिति में किसी को भी कोई असुविधा भी न हो इसको लेकर पुलिस कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें