फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 50 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाने के एक कंपनी परिसर में रक्दान देते हुए एक रक्तदाता- स्रोत-  रोटरी क्लब।
विज्ञापन
रोटरी क्लब बद्दी ने औद्योगिकि क्षेत्र थाना में लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के थाना स्थित टाइम टेक्नोप्लास्ट कंपनी परिसर में रोटरी क्लब बद्दी ने एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानवीय सेवा को समर्पित इस शिविर में उत्साह दिखाते हुए कुल 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ करते हुए रोटरी क्लब बद्दी के अध्यक्ष जगदीप अरोड़ा ने कहा कि क्लब का निरंतर प्रयास रहता है कि हर माह कम से कम एक या दो रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में उपचाराधीन जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना है। शिविर में चंडीगढ़ स्थित रोटरी ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम ने रक्त एकत्रित किया और अपनी सेवाएं दीं। शिविर में रोटरी क्लब बद्दी के सचिव संजीव वर्मा विशेष तौर पर चर्चा में रहे। उन्होंने अपना 37वां रक्तदान कर युवाओं और उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा पेश की। क्लब ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब बद्दी के अध्यक्ष जगदीप अरोड़ा, सचिव संजीव वर्मा, असिस्टेंट गवर्नर कार्तिक शर्मा, सतीश कौशल, अतुल गुप्ता, संजीव शर्मा सहित टाइम टेक्नोप्लास्ट से सुनीत जैन, दलीप सिंह, सुरुचि शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें