फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
नौणी विवि में आयोजित वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम के द
विज्ञापन
नौणी विवि में वोकेशनल ट्रेनरों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्रदेश भर से निजी और सरकारी स्कूलों से 49 ट्रेनरों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के विस्तार शिक्षा निदेशालय की ओर से राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा परियोजना के तहत तीन दिवसीय वोकेशनल ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के 49 वोकेशनल ट्रेनर्स ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में बाग प्रबंधन, फल उत्पादन, कटाई-छंटाई, कलम लगाने तथा फल-सब्जियों में कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को फल प्रसंस्करण इकाई, पुष्प उत्पादन प्रयोगशाला और नवाचार एवं उद्यमिता केंद्र का भ्रमण भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. धर्म पाल शर्मा ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव है। उन्होंने ट्रेनर्स से प्रशिक्षण में सीखी तकनीकों और व्यावहारिक ज्ञान को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मीना कुमारी और सह-समन्वय डॉ. दिव्या चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें