फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले की 44 पंचायतों को टीबी मुक्त, किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सात पंचायतों को तीसरी बार मिला खिताब
विज्ञापन

31 पंचायतों को पहली बार सूची में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग सोलन ने जिले की 44 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। इन पंचायतों को टीबी उन्मूलन की दिशा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। इनमें सात पंचायतें ऐसी हैं, जिन्हें लगातार तीसरी बार टीबी मुक्त होने का खिताब मिला है। वहीं, छह पंचायतें लगातार दूसरी बार टीबी मुक्त घोषित हुई हैं। इसके अलावा 31 नई पंचायतों को भी इस सूची में शामिल किया है।
पिछले वर्ष जिले की 35 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया था। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 44 हो गई है। विभाग के अनुसार, किसी पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करना जरूरी है। इसके तहत प्रति एक हजार की आबादी में कम से कम 30 लोगों की टीबी जांच होनी चाहिए। जांच के दौरान किसी में भी टीबी की पुष्टि नहीं होनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति में टीबी की पुष्टि होती है तो उसका पूरा उपचार सुनिश्चित करना और समय-समय पर निक्षय किट उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। इन मानकों को पूरा करने वाली पंचायतों को ही टीबी मुक्त घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2030 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिले की 44 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। धीरे-धीरे टीबी मुक्त पंचायतों की संख्या बढ़ रही है। इससे जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2030 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें