फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथकर नाका से संडोली तक मल्टी एक्सल वाहन हुए प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पथकर नाका से संडोली तक मल्टी एक्सल वाहन प्रतिबंधित
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस अधिनियम-2007 के तहत आदेश जारी
लोगों ने सराही थी पुलिस की एक पखवाड़े की ट्रायल योजना
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर जाम से निपटने और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए जिला पुलिस का ट्रायल अभियान अब निरंतर रहेगा। स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों ने पुलिस के पथकर नाका बद्दी से संडोली तक मल्टी एक्सल वाहनों के सांयकालीन 5:30 बजे से 8:00 बजे तक प्रतिबंध को सराहा। अब लोगों की मांग पर जिला पुलिस प्रमुख ने इसे निरंतर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने इस व्यवस्था को जारी रखने के आदेश जारी कर मल्टी एक्सल वाहनों पर इस निर्धारित समय में आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस कप्तान रोहित मालपानी ने जिला पुलिस बद्दी का कार्यभार संभालने के बाद बद्दी बैरियर से लेकर संडोली तक जाम से निजात दिलाने के लिए मल्टी एक्सल वाहनों पर सांयकालीन समय में आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।
मल्टी एक्सल वाहनों जैसे ट्रैक्टर ट्राली, हाइड्रा, जेसीबी, पॉकलेन और अर्थ मूविंग वाहनों के कारण यहां जाम की स्थिति से लोग भारी परेशानी झेलते थे। वे घंटों जाम में फंसते थे जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती थी। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ और बद्दी को जोड़ने वाले मुख्य हाईवे का यह मार्ग बीबीएन के दो प्रमुख शहरों नालागढ़ और बद्दी को जोड़ता है। इसी मार्ग पर छोटे-बड़े उद्योग हैं, यह मार्ग चंडीगढ़, सोलन व अन्य क्षेत्रों के लिए जाने में महत्वपूर्ण है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहनों जिसमें सरकारी और निजी बसें, उद्योगों में लगी बसें, स्कूल बसें, ट्रक, ट्राले, टैक्सियां, टेंपो का आवागमन रहता है। इस व्यवस्था से जाम से छुटकारा मिला है और यातायात व्यवस्था भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का ट्रायल सफल रहा। लोगों और उद्यमियों की मांग पर इस व्यवस्था को निरंतर कर दिया है। टोल बैरियर बद्दी से संडोली के मध्य सांय 5:30 बजे से 8:00 बजे तक मल्टी एक्सल वाहनों के लिए यातायात एकतरफा बाधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें