फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाजा पंचायत विशेष ग्रामसभा में नदारद रहे अधिकारी, पंचायत ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झाजा पंचायत की ग्रामसभा में नदारद रहे
विज्ञापन

अधिकारी, पंचायत ने जताई नाराजगी
विशेष ग्राम सभा में नहीं हो पाया ग्रामीणों की मांगों पर विचार-विमर्श
हमारी पंचायत, हमारा विकास के तहत 14वें वित्त आयोग पर होनी थी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (सोलन)। चायल की निकटवर्ती झाजा पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा में विभिन्न विभागों के अधिकारी नदारद रहे। इस कारण लोगों की समस्याओं पर चर्चा नहीं की जा सकी। अधिकारियों के न आने पर पंचायत नुमाइंदों और ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। बैठक में उद्योग विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, पशुपालन विभाग से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा। इस कारण उक्त क्षेत्र से संबंधित लोग अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के पास नहीं रख सके। बैठक की अध्यक्षता पंचायत निरीक्षक प्यारे लाल ने की। वहीं, इस मौके पर हमारी पंचायत हमारा विकास के तहत 14वें वित्तीय आयोग पर चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न कार्यों की रूपरेखा तैयार कर उसका प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर उद्यान विकास अधिकारी राजेश ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना, मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस योजना के बारे में बताया। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग गिरीश नेष्टा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना 2013 के तहत चल रही खाद्यान सुरक्षा हिमाचल गृहिणी सुरक्षा योजना प्रधान मंत्री उज्जवला योजना की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। आयुर्वेद विभाग से डॉ. संदीप ने महिलाओं और बच्चों की आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से होने वाले इलाज के फायदे के बारे में जानकारी दी। विकास खंड कंडाघाट की कनिष्ठ अभियंता सुलक्षणा ने 14 वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले लाभ और नरेगा के तहत होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस विशेष ग्राम सभा में विकास खंड कंडाघाट के पंचायत निरीक्षक प्यारे लाल, सामाजिक अंकेक्षण अधिकारी हेमलता कनिष्ठ अभियंता सुलक्षणा पंचायत प्रधान मान सिंह, उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, रमा ठाकुर, निशा, मीरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें