फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार पंचायत समिति में बड़े उलटफेर के साथ भाजपा ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पद कांग्रेस से छीन लिए हैं। लंबी खींचतान के बाद सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए 15 जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए 13 मत हासिल कर सबको चौंका दिया। 23 सदस्यों वाली कुनिहार बीडीसी में भाजपा के पास 10 सदस्य थे। लेकिन कांग्रेस के पांच सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए क्रॉस वोटिंग की। इससे भाजपा सत्ता पर काबिज होने में कामयाब रही। भाजपा कुनिहार में जीत हासिल करने के लिए लंबे समय से रणनीति बना रही थी।

खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित बीडीसी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रेम चंद और कांग्रेस से राकेश कुमार ने व उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से ओमप्रकाश व कांग्रेस से जगदीश ठाकुर ने नामांकन भरा। एसडीएम अर्की छवि नांटा की अध्यक्षता में बैठक में पंचायत समिति के सभी 23 सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव परिणामों में भाजपा समर्थित प्रेम चंद को अध्यक्ष पद के लिए 15 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार को आठ मत ही मिले जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित ओमप्रकाश को 13 और कांग्रेस के जगदीश ठाकुर को 10 मत ही प्राप्त हुए। एसडीएम अर्की छवि नांटा ने पंचायत समिति कुनिहार के लिए भाजपा समर्थित प्रेम चंद व उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश को विजयी घोषित किया। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें