फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महकमों को बरसात ने लगाई 22 करोड़ की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महकमों को बारिश ने लगाई 22 करोड़ की चपत
विज्ञापन

लोनिवि को 15.36 करोड़, आईपीएच को 6.50 करोड़ का नुकसान
नगर परिषद नालागढ़ के धुले लाखों, बारिशों का दौर जारी, बढ़ सकता है नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश भर में जमकर हुई बारिशों से औद्योगिक हब बीबीएन में करोड़ों रुपये की संपत्ति बारिश के कारण गर्क हुई है। लोक निर्माण विभाग नालागढ़ मंडल के तहत इस बरसात ने अब तक 15.36 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। लोनिवि के तहत नालागढ़, दून व अर्की क्षेत्रों की सड़कें प्रमुख तौर पर आती हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ मंडल के तहत 6.50 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें 61 पेयजल और 27 सिंचाई योजनाओं को क्षति पहुंची है जबकि नगर परिषद नालागढ़ को भी लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। बरसात का दौर जारी है और क्षेत्र में मूसलाधार बारिशें हो रही हैं जिससे नुकसान का यह आंकड़ा बढ़ने की संभावनाएं हैं। फिलवक्त, विभागों ने अपनी रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 61 पेयजल और 27 सिंचाई योजनाएं हुई प्रभावित
आईपीएच नालागढ़ डिवीजन के तहत सिंचाई व पेयजल योजनाओं को जमकर नुकसान पहुंचाया है। इनमें पंप हाउस, स्लैब, रिटेनिंग वाल, बाउंड्री वाल, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन, राइजिंग मेन, पंप वेल में सिल्ट आने से पेयजल व सिंचाई योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। आईपीएच नालागढ़ मंडल के तहत 158 पेयजल योजनाओं और 150 सिंचाई योजनाओं के तहत लोगों को पेयजल व सिंचाई का पानी देती हैं। इन्हीं योजनाओं में से 61 पेयजल और 27 सिंचाई की योजनाओं को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शिमला रामशहर कुनिहार सड़क को सर्वाधिक नुकसान
इस बार मानसून में नालागढ़ उपमंडल में हुई बारिशों ने पीडब्ल्यूडी को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया है। लोनिवि के मुताबिक बरसात से अब तक 15.36 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इनमें सबसे अधिक नुकसान शिमला-कुनिहार-रामशहर-नालागढ़ को 1,55,80,000, निक्कूवाल मंडयारपुर नानोवाल 1.50 करोड़, गोलजमाला कल्याणपुर वैद्य का जोहड़ मार्ग को 1.01 करोड़, बरोटीवाला बद्दी साई रामशहर मार्ग को एक करोड़, रामशहर सुन्ना नेरली रोड़ को 94.80 लाख और कुमारहट्टी मित्तियां क्वारनी मार्ग को 92.84 लाख का नुकसान हुआ है।
दोबारा स्थापित हुईं योजनाएं : आईपीएच
एक्सईएन आईपीएच नालागढ़ डिवीजन विजय ढटवालिया ने कहा कि क्षति पहुंची पेयजल योजनाओं को पुन: स्थापित कर दिया गया है। सिंचाई योजनाओं को रिस्टोर करने का कार्य प्रगति पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द सामान्य होंगे हालात : लोनिवि
एक्सईएन लोनिवि नालागढ़ मंडल संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि एकाध सड़क को छोड़कर शेष सभी सड़कों को यातायात के लिए सुचारु बना दिया गया है। इनकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें