कुनिहार में जिला स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता शुरू
पंचायत प्रधान ने किया उद्घाटन, 82 स्कूलों के 960 छात्र ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुनिहार में शुरू हुई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि ग्राम पंचायत प्रधान हाटकोट सुनीता ठाकुर ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने सोलन क्रीड़ा संघ का ध्वजारोहण के साथ जिला के 82 निजी और सरकारी विद्यालयों के करीब 960 छात्र खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम् से किया। विद्यालय की छात्राओं ने इस मौके पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिला क्रीड़ा संघ सोलन ने मुख्यातिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया। एडीपीओ क्रीड़ा संघ सोलन भारत भूषण भारद्वाज और स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश नेगी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला से विभिन्न खेलों में चयनित छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कल्पा किन्नौर में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश नेगी और एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल भेंट की। सुनीता ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी हमारे जीवन का अहम पहलू है। खेलों से शरीर तंदरुस्त रहता है। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 3100 रुपये राशि दी। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश नेगी, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, भूपेंद्र गुप्ता, पंचायत सदस्य बबिता जोशी, संतोष शर्मा, प्रबंधक बीएल पब्लिक स्कूल कुनिहार गोपाल शर्मा, प्रबंधक एसवीएन पब्लिक स्कूल कुनिहार टीसी गर्ग, गणपति एजुकेशन सोसायटी समन्वयक रोशन लाल शर्मा, ज्ञान चंद जोशी, एडीपीओ जिला क्रीड़ा संघ सोलन भारत भूषण, जिला क्रीड़ा संघ सोलन सचिव विजय प्रकाश, हंसराज ठाकुर, महेंद्र राठौर, अरुण भारद्वाज मौजूद रहे।