फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगशाई में लोगों ने मिट्टी से भरे खस्ताहाल सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। छावनी परिषद डगशाई के तहत कुमारहट्टी से चेरिंग क्रोस डगशाई तक पहुंचने वाली सड़क की हालत बेेहद खस्ता बनी हुई है। एमइएस प्रशासन के मार्ग की अनदेखी के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य खुद शुरू किया। शनिवार को लोगों ने सड़क पर पड़े गड्ढों को भरा। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से इस मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस बारे में प्रशासन को बताया है लेकिन मार्ग को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। सड़क के खराब होने से यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पिछले कई महीनों से एमईएस प्रशासन सड़क पर पड़े गड्ढों की अनदेखी कर रहा है। अब स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर गड्ढों को खुद ही भरने का कार्य किया। छावनी परिषद के पार्षद मनीष शर्मा, विकास अग्रवाल, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि कुमारहट्टी से डगशाई जाते समय सड़क की हालत खस्ता होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए पार्षदों ने कई बार एमईएस प्रशासन से अपील की है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने सड़क के गड्ढों को लाल मिट्टी से भरा। इस मौके पर बाबूलाल, सूरज, राहुल, गुरुदयाल, राकेश, सतीश, रवि, अनिल और छावनी सेनेटरी निरीक्षक महेश स्वरूप मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें