फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा, केंद्र ने नहीं दिया जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राफेल विमान सौदे को लेकर उपायुक्त सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मामले में पुुनर्विचार करने की मांग उठाई। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह राफेल विमान सौदा देश का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि इस सौदे से देश की आर्थिक स्थ्ति को खराब कर देगा। राहुल ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में जारों से उठाया लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस सौदे से सरकार कुछ लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय में विमानों की डील हो चुकी थी और केवल उसे लागू करना था। अब भाजपा सरकार ने डील को रद्द कर दिया और नई डील को सार्वजनिक नहीं किया। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की है कि उन्हें डील पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के सुरेंद्र सेठी, विनोद सुल्ल्तानपुरी, जगमोहन मल्होत्रा, जतिन साहनी, मुकेश शर्मा व शिवदत्त ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें