फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

139 बुुखार पीड़ितों में 26 मामले डेंगू पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। मौसम की करवट से परवाणू और आसपास के इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद ने इसकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। शहर की नालियों के आसपास लंबा-लंबा घास उगा है। थोड़ी सी बारिश से ही नालियों में पानी जमा होने लगता है। सड़क किनारे घास कटिंग का कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। बरसात का मौसम जोरों पर है। ईएसआई अस्पताल के कार्य अधिकारी डॉ. विनोद कपिल ने बताया कि शहर में जून से ही डेंगू ने दस्तक दे दी है और दिनोंदिन इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जून-जुलाई माह में लगभग 139 बुखार पीड़ित मरीजों के रक्त के टेस्ट लिए गए जिसमें 26 में डेंगू पाया गया। रोजाना ओपीडी में 5 से 10 केस बुखार पीड़ित मरीजों के आ रहे हैं। डॉ. कपिल ने बताया कि अभी तक परवाणू के सेक्टर 3 से 10 केस, कालका 10, परवाणू के साथ लगते टकसाल गांव से दो, सेक्टर 1 और 5 से 2, चंद्रेनी गांव से 1 व सेक्टर-2 के झुग्गियों से एक केस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए इंतजाम पूरे कर लिए हैं। शहर में फॉगिंग कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में सभी विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन


लोगों को अपनाने होंगे बचाव के तरीके : डॉ. कपिल
ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विनोद कपिल ने बताया कि प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों ने डेंगू की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों के साथ लोगों को अपने बचाव का ध्यान रखना चाहिए। लोगों को पूरी बाजू की कमीज और बाहर जाते बार शरीर के खुले अंगों पर क्रीम लगा कर निकलना चाहिए। घरों के आसपास गमलों, ड्रमों और बिना ढक्कन वाले टूटे-फूटे सामान में पानी इकट्ठा न होने दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें