फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चोरों ने 70 हजार में बेच दिया था सरकारी सीमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। पुलिस ने कराड़ाघाट से चोरी हुए सरकारी सीमेंट से भरे ट्रक को जीपीएस की मदद से टूटीकंडी शिमला से बरामद कर लिया है। सरकारी सीमेंट के 200 बैगों की बरामदगी भी भट्ठाकुफर केे छखडेल किकिल से हुई है। ट्रक चोरी में संलिप्त एक आरोपी ट्रक मालिक के ही गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शातिरों ने 70 हजार रुपये में मकान बनवा रहे छखडेल के एक व्यक्ति को सीमेंट बेच दिया था। इसमें से 48 हजार रुपये ले लिए थे बाकी लेने थे। पुलिस ने मामले में एक आरोपी हरीश (अंकु) पुत्र ख्याली राम निवासी कराड़ाघाट और पवन कुमार पुत्र दौलत राम निवासी ठियोग को गिरफ्तार किया है। इन्हें जेएमआईसी 2 कोर्ट सोलन में मंगलवार को पेश किया गया है। मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी गाड़ियों की चोरी में संलिप्त रहे हैं। ट्रक मालिक नंदलाल ने बताया कि वो किन्नौरी टोपी पहनता है जिसे वो गाड़ी में लगे जीपीएस पर रख कर घर चला गया था। इसकी वजह से चोरों की नजर गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम पर नहीं पड़ी। नहीं तो शातिर इसे नुकसान पहुंचा सकते थे। गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम की वजह से इसे लोकेट करने में मदद मिली। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को सोलन न्यायालय में पेश किया है, जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले से जुड़े सभी आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें