फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमदेव सिंह बने चालक-परिचालक महासंघ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। राजकीय-अर्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ जिला सोलन के चुनाव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सभागार में प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए। इसमें पदम देव सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए। इनके अलावा विनोद कुमार वरिष्ठ उपप्रधान, घनश्याम महासचिव, दिला राम अतिरिक्त महासचिव, किशोरी लाल कोषाध्यक्ष, महेंद्र सिंह उपप्रधान, हेमंत शर्मा संयुक्त सचिव, नसीब खान संगठन सचिव, राजेश कुमार प्रेस सचिव, अतिरिक्त मुख्य सलाहकार दीन दयाल, दिवंकार दत्त संयुक्त सचिव तथा कुलवंत कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के अतिरिक्त महासचिव बुद्धि सिंह प्रदेश के उपप्रधान विक्रम यादव, प्रेस सचिव योगेश ठाकुर, संयुक्त सचिव हेमंत शर्मा, मुख्य संगठन सचिव मोती राम चौहान, मंडी जिला के प्रधान पितांबर शर्मा और विशेष अतिथि कवर पद्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें