फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में हिमुडा करेगा आवासीय परिसर का निर्माण

विज्ञापन
building - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। हिमुडा धर्मपुर में आवासीय कालोनी का निर्माण करेगा। इसमें 136 फ्लैट और 80 प्लाट बनाए जाएंगे। करोड़ों रुपये की राशि से बनने वाली इस आवासीय कालोनी का फायदा आने वाले दिन में उन आवेदनकर्ताओं को मिलेगा जिन्होंने हिमुडा के पास पांच हजार की राशि जमा करवा रखी है। हिमुडा धर्मपुर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित पठिया और बसावल में यह कालोनी बनाने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

हिमुडा मंडल परवाणू की देखरेख में चलने वाले इस निर्माण कार्य के लिए लगभग सात करोड़ का आनलाइन टेंडर लगा दिया है। कालोनी में 136 फ्लैट और 80 प्लाट बनाऐ जाएंगे। इस कालोनी को बनाने के लिए हिमुडा की इस कालोनी के बनने से जहां निकटवर्ती चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के उन लोगों को भी फायदा पहुंचेगा जिन्होंने डिमांड सर्वे के दौरान पांच हजार रुपये की राशि के साथ आवेदन भरे थे।

19.04 करोड़ रुपये से बनेगी रिहायश कालोनी
धर्मपुर में आवासीय कालोनी का निर्माण 1904 लाख रुपये होगा। इस कालोनी में 136 फ्लैट और 80 प्लॉट का निर्माण किया जाएगा। इसमें 3 बीएचके के 48 फ्लैट, 2 बीएचके के 38 फ्लैट, 1 बीएचके के 22 फ्लैट और इकोनोमिकल वीकर स्कीम में 32 फ्लैट बनेंगे। प्लांटों में 66 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के आवासीय प्लाट का निर्माण किया जा रहा है। हिमुडा द्वारा धर्मपुर के पठिया और बसावल में करीब 80 बीघा भूमि पर निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


6.59 करोड़ का टेंडर लगाया : : भाटिया
हिमुडा मंडल परवाणू के अधिशासी अभियंता आरसी भाटिया ने बताया कि धर्मपुर कालोनी के निर्माण के लिए डवेलपमेंट का आनलाइन टेंडर कॉल कर दिया है। पहला टेंडर 6.59 करोड़ का लगाया है। लगभग एक वर्ष में काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें