फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर पुलिस ने उतारी सात पीसीआर, कमांडो भी तैनात

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सोलन। नए साल के जश्न को लेकर सोलन पुलिस ने शिमला-चंडीगढ़ हाइवे पर गश्त बढ़ा दी है। यहां यातायात को नियंत्रित रखने और जाम से निजात के अलावा हुल्लड़बाजी रोकने के लिए एक साथ तीन पीसीआर तैनात करने का फैसला लिया है। यह पीसीआर पांच जनवरी तक तैनात रहेंगी। इसके अलावा एक पीसीआर कमांडों के लिए अलग से रखी गई है।
विज्ञापन

यह सोलन से टीटीआर परवाणू तक गश्त करेगी। एसपी मोहित चावला ने बताया कि इस बारे में वीरवार को बैठक आयोजित की थी। इसमें मौजूद सभी अधिकारियों को यातायात व्यवस्थित रखने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नए साल के मद्देनजर हाइवे पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इस वजह से जाम की समस्या कुछ जगह हो रही है। पीसीआर की वजह से जाम पर निजात लगेगी। साथ ही सड़क हादसे और अपराध भी नियंत्रित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पीसीआर में एल्को सेंसर दिए हैं। इनकी मदद से यात्रियों में नशे के पैमाने की जांच हो पाएगी। नशेड़ी चालकों को वाहन चलाने की इजाजत नहीं होगी और कोई नशे की हालत में पकड़ा जाता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इन जगहों पर लगता है जाम
हाइवे पर सोलन से टीटीआर के बीच धर्मपुर और कुमारहट्टी में जाम लगता है। धर्मपुर से टीटीआर तक मार्ग खराब होने की वजह से कई जगह गाड़ियों को कुछ समय के लिए रुकना पड़ता है। यहां लगातार वाहनों के चलने की वजह से कुछ समय की यह देरी बड़े जाम का कारण भी बन जाती है। इसके अलावा चंबाघाट से कंडाघाट तक वाहनों की रफ्तार भी कम रहती है।
विज्ञापन


बड़ोग संवेदनशील प्वाइंट
बड़ोग में हुल्लड़बाजों का जमघट लगना आम बात है। यहां पिछले दिनों गोली चलने की घटना भी हुई थी। ऊंचाई पर होने की वजह से चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले पर्यटक बड़ोग में रुकना पसंद करते हैं और यहां कई बार पार्टियां भी शुरू हो जाती हैं। पुलिस ने इस बार इस जगह पर खास निगरानी का निर्णय लिया है।

हुड़दंग मचाने वाले सावधान रहें : एसपी
एसपी मोहित चावला ने कहा कि यह व्यवस्था सैलानियों को डराने के लिए नहीं है जो लोग हिमाचल घूमने आना चाहते हैं उन्हें पुलिस कर्मचारी बेहतर ढंग से गाइड भी करेंगे। लेकिन जो सिर्फ हुड़दंग के मकसद से सोलन और शिमला का रुख कर रहे हैं उन्हें किसी भी रूप में उत्पात का अवसर नहीं दिया जाएगा। कहा कि पांच जनवरी तक पुलिस टीम बिना रुके काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें