सोलन। आवश्यक रखरखाव के चलते 21 से 25 नवंबर तक कंडाघाट उपमंडल के तहत 11 केवी दोची विद्युत लाइन के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के कंडाघाट के सहायक अभियंता एमएस रांटा ने दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनेडघाट, फनेवटी, जीत नगर, बड, ठुंड, भलावग, आलमपुर, खिना शिलाई तथा रानैट इत्यादि क्षेत्रों में 10 बजे से सायं 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।