राज्य बीमा निगम की प्रदेश इकाई के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
बद्दी (सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के राज्य स्तरीय कर्मचारी यूनियन के चुनाव में अलोक रंजन को राज्य अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को चुनाव आयुक्त देवब्रत यावद की देखरेख में हुए चुनाव में चंद्रशेखर को सचिव, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष, सूरज भान और आशा मेहता को संयुक्त सचिव, हेमराज राणा कोषाध्यक्ष चुने गए।इसके अलावा जितेंद्र कुमार, मनोज तनवर, सुमीत चब्बा, संदीप कुमार, संध्या आजाद, प्रवीण सालवान और चीना गुप्ता को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। निर्वाचन अधिकारी देवब्रत यादव ने बताया कि दो वर्ष के लिए करवाए चुनाव तीसरी बार सर्वसम्मति से हुए हैं। इस मौके पर पूर्व सचिव मस्तराम को विदाई पार्टी दी गई। समारोह में क्षेत्रीय निदेशक दीपक जोशी, सदस्य निदेशक हरपाल सिंह, ईएसआईसी आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीबी गुरंग ने भाग लिया।