फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजेश्वर देव मेला 18 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। बिजेश्वर देव मेला जदारी का आयोजन 18 और 19 नवंबर को जदारी गांव में किया जाएगा। इस मौके पर सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती अमर सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। समापन मौके पर इंडोर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तरसेम भारती रहेंगे।

18 नवंबर को कबड्डी मैच, वालीबॉल, महिलाओं के लिए रस्साकसी और छोटे बच्चों के खेल आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 19 नवंबर को तीरंदाजी सहित दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के पहलवान दाव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला कमेटी के प्रधान राजेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मेहता, सचिव नरेश, सह सचिव हर्ष ठाकुर ने बताया कि कमेटी ने मेले को लेकर सारी तैयारी पूर्ण कर ली है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में आने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें