फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को तोड़ी नालियां बनीं आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शहर के माल रोड पर अतिक्रमण को हटाने के लिए तोड़ी गई नालियां अब लोगों सहित कारोबारियों के लिए आफत बन गई हैं। आलम यह है कि करीब एक माह पूर्व कोर्ट के आदेशों के बाद शहर के माल रोड से कारोबारियों की ओर से नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नालियों को तोड़ा गया था। लेकिन, इन नालियों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। अब यह नालियां लोगों के लिए आफत बन गई हैं। नालियों में जहां खुले में गंदगी बह रही है वहीं राहगीरों सहित कारोबारियों को भी इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। कारोबारियों की दुकानों के आगे गंदगी से सटी नालियों के कारण ग्राहक भी उनकी दुकानों में आने से गुरेज कर रहे हैं। इसके अलावा बिना ढकी नालियों में जहां गंदगी बह रही है, वहीं इससे पानी भी खड़ा हो रहा है। इसके चलते बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। शहर के माल रोड पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के लोगों की आवाजाही होती है लेकिन खुली और टूटी फूटी नालियों का सोलन शहर की छवि पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नालियों को दुरुस्त करने की मांग की है। नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि अतिक्रमण के दौरान तोड़ी गई नालियों को दुरुस्त करने का जिम्मा लोनिवि का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें