फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से खुलेगी सुबाथू में आधुनिक लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू में एक करोड़ की लागत से आधुनिक लैब खुलेगी। इस प्रोजेक्ट को परिषद ने मंजूरी दे दी है। इस लैब के खुलने से छावनी सहित साथ लगती पंचायतों के हजारों लोगों को फायदा होगा। लैब का निर्माण हेल्थ फोलियों कंपनी करेगी। अब जल्द ही छावनी परिषद और हेल्थ कंपनी के बीच एमओयू साइन होगा। अभी कंपनी छावनी अस्पताल के साथ कोटा केबिन बनाकर सुविधाएं मुहैया करवाएगी। सुबाथू अस्पताल में अभी भी लैब सुविधा है। लेकिन कई टेस्टों के लिए लोगों को सोलन, शिमला और चंडीगढ़ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। छावनी अधिकारियों ने बताया की हेल्थ कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार कोटा केबिन सभी सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की जल्द ही कैंट अस्पताल में लोगों को डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित सभी आधुनिक लैब सुविधाएं मिल जाएंगी। कंपनी के अनुसार सुबाथू में ही डायलिसिस सेंटर भी खोला जाएगा। हेल्थ कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार आधुनिक लैब खोलने के बाद स्थानीय युवाओं को लैब तकनीक का कोर्स भी करवाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को नौकरियां भी मिलेंगी। सीईओ तनु जैन ने कहा की कंपनी के साथ जल्द ऐग्रीमेंट करने के बाद कोटा लैब केबिन बनाने की अनुमति दी जाएगी।

आउट सोर्स कर्मचारियों का बढ़ा वेतन
केंद्र सरकार से वेतन बढ़ाने की लंबी मांग के बाद आखिरकार छावनी परिषद सुबाथू में काम करने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों को राहत मिल ही गई। बीते दिन आउट सोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति पर बोर्ड बैठक में भी हरी झंडी मिल गई है। उम्मीद है कि अगले माह में सभी आउट सोर्स श्रेणी में आने वाले छावनी कर्मचारियों को वेतन में लाभ मिलेगा। कार्यालय अधीक्षक चिरणजी लाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें