फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट में 150 हथियार, थाने में जमा हुए सिर्फ 82

विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों में सुरक्षा के मद्देनजर शतप्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के आदेश दिए हैं। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद भी अभी तक विधानसभा क्षेत्र में लाइसेंसी हथियार रखने वालों ने अपने हथियार संबंधित पुलिस थाने में जमा नहीं करवाए हैं। पुलिस थाना अर्की में लगभग 500 हथियारों के लाइसेंस पंजीकृत हैं, जिनमें से सिर्फ 40 प्रतिशत ही जमा हो पाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस थाना दाड़लाघाट में दर्ज 150 लाइसेंसधारकों में से 82 के लगभग ही हथियार जमा हुए हैं। पुलिस थाना बागा में पंजीकृत 52 लाइसेंसधारकों में से 51 ने अपने हथियार जमा करवाए हैं। डीएसपी दाडलाघाट योगेश रोल्टा ने बताया कि लाइसेंस धारक प्रशासन की चेतावनी को गंभीरता से लें। अभी तक सभी लोगों ने अपने हथियार जमा नहीं करवाए हैं। जबकि जिलाभर में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही हथियार जमा करवाने की चेतावनी जारी कर दी गई थी। उन्होंने सभी लाइसेंसधारकों से जल्द संबंधित पुलिस थाना में अपने हथियार जमा करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हथियार जमा न करवाने पर लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। अवैध रूप से हथियार रखने का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें