फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी अब बताना होगा क्यों नहीं लगा पाए हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)। दर्जनों वायदे करके भूल चुके नेताओं का सामना इस बार जागरूक मतदाताओं से होगा। यही वो मौका है जब मतदाता पूरे पांच साल का हिसाब नेताओं से लेंगे। लोगों ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर रखी है कि नेता जब वोट मांगने आएं तो उनसे पूछा जाए कि यह काम क्यों नहीं करवा पाए? लोगों के इस प्रश्नपत्र में काफी तीखे सवाल भी शामिल हैं, जिसका नेताओं को जवाब देना होगा। छोटी-मोटी दिख रही यह समस्याएं चुनाव में पहाड़ का काम कर सकती हैं। नेताओं से हिसाब मांगने की शुरुआत कुठाड़ की जगजीतनगर पंचायत ने किया है।
विज्ञापन

यहां एक नेता ने हैंडपंप लगाने का वायदा किया था। नेता की नजर से भले ही यह समस्या छोटी हो। लेकिन पूरे पंचायत की आबादी इस सुविधा का लाभ उठा सकती थी। इसके लिए पंचायत के लोगों ने बाकायदा अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नेता जी को दिया था। नेता जी अनापत्ति प्रमाणपत्र अपने साथ लेकर तो गए लेकिन लौटकर हैंडपंप लगाने नहीं आए। अब यहां के लोग इसका हिसाब मांगने को तैयार बैठे हैं। अब नेता जब भी वोट मांगने आएंगे तो उनसे हैंडपंप को लेकर सवाल पूछा जाएगा। जगजीत नगर पंचायत के पूर्व प्रधान गोपाल दत्त ठाकुर, उपप्रधान शुंका राम, पंचायत समिति सदस्य कमला देवी, वार्ड सदस्य आत्माराम और उपरला बडोह गांव के कृष्ण लाल, देवीदास, सुंदर लाल, बालकृष्ण तथा वार्ड पंच सुनीता देवी ने कहा कि एक वर्ष पूर्व नेता ने उनके गांव में एक हैंडपंप लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह अभी तक नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें