फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विकास खंड पट्टा की 27 पंचायतों में 41,279 मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
21,138 पुरुष तथा 20,141 महिला मतदाता शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों निर्वाचन के लिए विकास खंड पट्टा की 27 पंचायतों में कुल 41,279 मतदाता हैं। इनमें 21,138 पुरुष तथा 20,141 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि बडलग पंचायत में 1886 मतदाताओं में 960 पुरुष और 926 महिलाएं, बारियां में 1,934 मतदाताओं में 989 पुरुष व 945 महिलाएं, भागुड़ी में 1,418 मतदाताओं में 736 पुरुष व 682 महिलाएं, बुघार कनैता में 1,373 मतदाताओं में 700 पुरुष व 673 महिलाएं, चंडी में 1,694 मतदाताओं 880 पुरुष व 814 महिलाएं, दाड़वां में 2,277 मतदाताओं में 1183 पुरुष व 1,094 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

ढकरियाणा पंचायत में 757 मतदाताओं में 386 पुरुष तथा 371 महिलाएं, घड़सी में 1,096 मतदाताओं में 540 पुरुष व 556 महिलाएं, गोयला में 2,051 मतदाताओं में 1,053 पुरुष व 998 महिलाएं, जाडला में 1,519 मतदाताओं में 731 पुरुष व 788 महिलाएं, जगजीत नगर में 1,522 मतदाताओं में 788 पुरुष व 734 महिलाएं, कृष्णगढ़ में कुल 1409 मतदाताओं में 712 पुरुष व 697 महिलाएं हैं। मंडेसर में 986 मतदाताओं में 504 पुरुष व 482 महिलाएं, बरोटीवाला में 595 मतदाताओं में 292 पुरुष व 303 महिलाएं, भटोली कलां में 1,962 मतदाताओं में 1032 पुरुष व 930 महिलाएं हैं। इसके अलावा चडियार में 952 मतदाताओं में 516 पुरुष व 436 महिलाएं, गुल्लरवाला में 2,235 मतदाताओं में 1,159 पुरुष व 1,076 महिलाएं, हरिपुर संडोली में 911 मतदाताओं में 486 पुरुष व 425 महिलाएं, कालुझिंडा में 2,050 मतदाताओं में 1,023 पुरुष व 1,027 महिलाएं, कैंडोल में 1,130 मतदाताओं में 596 पुरुष व 534 महिलाएं, मंधाला में 2,756 मतदाताओं में 1,399 पुरुष व 1,357 महिलाएं, नालका में 1,410 मतदाताओं में 741 पुरुष व 669 महिलाएं हैं। पट्टा नाली में 968 मतदाताओं में 501 पुरुष व 467 महिलाएं, साई में 1,598 मतदाताओं में से 827 पुरुष व 771 महिलाएं, सौड़ी में 1,332 मतदाताओं में से 688 पुरुष व 644 महिलाएं, सूरजपुर में 1,720 मतदाताओं में से 843 पुरुष व 877 महिलाएं और थाना पंचायत में कुल 1,738 मतदाताओं में 873 पुरुष व 865 महिलाएं शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें