फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आधुनिक तकनीक से खेती करने वाले 41 किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं एक्वा मशीनस एंड बिल्डर्स ने दिया मॉडर्न एग्रीकल्चर अचीवर्स अवाॅर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर 41 प्रगतिशील किसानों को साईं एक्वा मशीनस एंड बिल्डर्स सोलन की ओर से मॉडर्न एग्रीकल्चर अचीवर्स अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम साईं एक्वा मशीनस एंड बिल्डर्स के एमडी कार्तिक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें जायका के उपनिदेशक डॉ. राजिंदर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने किसानों की इस उपलब्धि को देश के कृषि विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। इस अवसर पर साईं एक्वा के एमडी कार्तिक दत्त शर्मा ने कहा कि साईं एक्वा मशीनस एंड बिल्डर्स का यह अभियान भविष्य में और भी व्यापक होगा। उनका लक्ष्य है कि हिमाचल का हर किसान आधुनिक तकनीक से जुड़े, अपनी आय बढ़ाए और एक समृद्ध जीवन जिए। यह केवल एक पुरस्कार समारोह नहीं, यह एक आंदोलन है जो हिमाचल की कृषि को नई दिशा और नई ऊंचाइयां देगा। जॉर्ज मैंजो कंपनी के बिजनेस हेड टी. रमेश ने कहा कि हिमाचल के किसान आधुनिक मशीनों का सदुपयोग करके अपनी आय दोगुनी और चौगुनी करने में सफल हो रहे हैं। इस दौरान जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, डॉ. हीरा लाल आजाद, राम लाल ठाकुर, डॉ. साहिल शर्मा, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. जोगिंद्र चौहान, डॉ. ईशान मेहता, डॉ. युवराज, डॉ. परवीन, डॉ. शगुन शुक्ला और डॉ. लोकेश सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें