नालागढ़ पुलिस ने एक छोटा हाथी से पकड़ा अफीम के डोडे- स्रोत –पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस की ओर से अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार तीसरे दिन एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। इससे पूर्व 24 जुलाई को स्पेशल सेल की ओर से 58.212 किलोग्राम चूरापोस्त तथा 25 जुलाई को 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर-9, नालागढ़, सरकारी स्कूल के समीप एक महिंद्रा फोर व्हीलर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 प्लास्टिक बोरों में भरा कुल 288 किलोग्राम अफीम डोडे बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी नालागढ़ के चमदार के मनलोग खूर्द निवासी राकेश कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी पुलिस की ओर से अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।