फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खिलियां के घर से 40 किलो चूरा पोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। खिलियां में पुलिस ने एक घर से 40.148 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस मकान मालिक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खिलियां गांव का गुरवचन सिंह नशे का अवैध धंधा करता है। किसी को इसका पता न चले इसलिए वह डोला गांव स्थित अपने पुराने घर से नशे का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने डोली स्थित पुराने घर में दबिश दी। इस दौरान तलाशी लेने पर घर से 40.148 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने चूरा पोस्त कब्जे में लेने के बाद मकान मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें