फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खेती में नई तकनीक अपनाने वाले 40 किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित
विज्ञापन

सोलन में साईं एक्वा ने किया गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। साईं एक्वा एवं मशीन की ओर से किसानों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टेक्साज कंपनी के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और कुल्लू जिलों के प्रगतिशील किसानों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डीपीओ आईडीपी संजीव कुमार ने किया। समापन सत्र के मुख्यातिथि डीपीएम जायका डॉ. राजेंद्र ठाकुर रहे। कार्यक्रम में साईं एक्वा कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्तिक शर्मा ने किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में उनकी कंपनी लगभग 200 किसानों को सम्मानित कर चुकी है। उनका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक क्रांति लाकर किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे। टेक्साज कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख आशीष कुमार ने कहा कि हिमाचल के किसान बेहद मेहनती हैं, लेकिन उनकी मेहनत को निजी स्तर पर वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वे हकदार थे।
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाधीन चंद्र गौड़, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, एसएमएस डॉ. टेक सिंह चौहान, डॉ. ईशान मेहता, डॉ. अंजलि कटोच, डीएओ डॉ. अरुण शर्मा, बीपीएम जायका डॉ. उमेश ठाकुर, एडीओ डॉ. राजेश मिन्हास, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. विकास शर्मा, एपीओ जयपाल, मदन लाल, धीरज कुमार, एफईओ दीप कुमार और संदीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनको किया सम्मानित
इस मौके पर सुरेश कुमार, आशा, मोहन लाल, पूरन चंद, रघुवीर सिंह, शौकत अली, सोमदत्त शर्मा, दयाल सिंह, हुकम चंद धीमान, यशवंत बेनल, कनिष्क शर्मा, धर्म दास कौशल, धर्म सिंह, अमित सिंह, अंकुश ठाकुर, कमल ठाकुर, भूपिंदर सिंह, जय सिंह, दीपक कुमार, देवन कुमार, गोपाल चंद, कमलेश चंद, हेम राज, कृष्ण कुमार, लीला दत्त शर्मा, खेम सिंह, सतीश कुमार, दीपक शांडिल, देविंदर शर्मा, परवेश ठाकुर, विजय कुमार, राजेश कुमार वर्मा, अमर सिंह, बलवंत सिंह, रंजीत सिंह, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, विक्रम, निखिल और मदन को गौरव सम्मान से सम्माति किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें