फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के 39 जेबीटी शिक्षक बने एचटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना,पांच दिन के अंदर करनी होगी ज्वाइनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग ने जिले के प्रारंभिक शिक्षकों को पदोन्नत किया है। इसमें 39 जेबीटी को एचटी पदोन्नत किया गया है। वहीं संबंधित शिक्षकों की तैनाती भी अलग-अलग स्कूलों में कर दी गई है। उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर ने बताया कि संबंधित अध्यापकों को अधिसूचना मिलने के पांच दिन के अंदर ज्वाइनिंग करनी होगी। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार राजकीय प्राथमिक स्कूल जघाना में अपनी सेवाए देंगे। इसके अलावा भरत वर्मा पलोग स्कूल, अनिता देवी को दत्यार, रीता कुमारी को टकसाल, सीमा पूरी को कनाह, मुकेश कुमार को मध्याना, संजुला चौधरी को कोल, रीना कुमारी को शेरपुर, प्रभात रानी को जझाना, राजेश कुमार को ककरा, राजेंद्र कुमार को भगलान, सुमन कुमारी को बिणु, चंचल कुमारी को मेथल, साधना रानी को पुरला, नीरु को रखोग, राजीव शर्मा को कहला, धर्मपाल को कपहोली, घनश्याम को चमधार, राजेंद्र सिंह को लुनास, पूनम गर्ग को सरोग, सुनीता राणा को शकेडी, नीलीमा को कसौली, श्रवण कुमार को बायला, रचना गुप्ता को कोट, हरबक्श सिंह को पलाई, जीवन सूद को गढ़खल, मदन मोहन को जगातखाना, गुरुदेव सिंह को सालेवाल, दोलत राम को लखनपुर, रंधीर सिंह को बिहनी जोहरी, सुनीता शर्मा को गनोल, ज्ञान चंद को बडोनीघाट, राम प्रताप को नगाली, रोशन लाल को सलामु, राजेंद्रा देवी को मंझोल, दौलत राम को खादली, श्याम लाल को थलोग, बंतराम को कुंडी और प्रेम सिंह को रंधाला स्कूल में तैनात किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें