फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंडी बाजार में पकड़ी अवैध शराब की 383 बोतलें, मामला दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विस क्षेत्र के चंडी बाजार में पुलिस ने एक ट्रक से अवैध शराब और बीयर फॉर चंडीगढ़ सेल की 383 बोतलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसमें पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें चालक से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चंडी के पास गश्त पर थी, इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि जिले के लिए अवैध शराब की खेप एक ट्रक में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चंडी बाजार में नाका लगाकर ट्रक को तलाशी के लिए रोका, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब अंग्रेजी, देसी और बियर की कुल 383 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने ट्रक चालक से शराब ले जाने के दस्तावेज मांगें लेकिन चालक इसे पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने चालक प्रेम सिंह नेगी निवासी नालागढ़, जिला सोलन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें