हरे राम हरे कृष्ण के जाप में सभा के सदस्यों समेत सनातन प्रेमी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रविवार को श्री सनातन धर्म सभा, रबौण में हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का 36 घंटों तक अखंड जाप शाम 6:00 बजे से शुरू हुआ। सभा के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक स्वाधीनचंद्र गौड़ के मार्गदर्शन में सभा के सदस्यों और सनातन प्रेमियों ने मंदिर परिसर में अखंड जाप करने का संकल्प लिया है। यह जाप विश्व कल्याणार्थ किया जा रहा है, ताकि विश्व शांति बनी रहे। यह अखंड जाप मंगलवार प्रात: पूर्ण होगा। हवन अनुष्ठान के पश्चात भोग वितरण किया जाएगा।
सभा के महासचिव डॉ. प्रेम लाल गौतम ने बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम मंदिर परिसर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सामूहिक प्रभु नाम संकीर्तन में सनातन प्रेमियों का उल्लास और उत्साह इस महामंत्र के महत्व को दर्शाता है।
इस अवसर पर सभा के प्रधान केसी बारिया, वरिष्ठ उपप्रधान मनोहर सिंह कंवर, महासचिव डॉ. प्रेमलाल गौतम, वित्त सचिव एचआर शर्मा, उपसचिव सुरेश शर्मा, पूजार्चनाधिकारी शकुंतला शर्मा, संयुक्त सचिव बलबीर सिंह कंवर, पुजारी आचार्य बाबूराम, चंद्रा ठाकुर, वीना नेगी, आचार्य हरदेव शर्मा सहित अन्य सनातन संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।