फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नोबेल पुरस्कार विजेताओं व उनके योगदान पर आधारित 33 पोस्टर किए प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने किया नोबल विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के रसायन विज्ञान विभाग के केमिस्ट्री क्लब लावोजियर की ओर से डे सेलीब्रेटिंग दी लेजेसी ऑफ एल्फरेड नोबल विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने वर्ष 1901 से 2024 तक के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार विजेताओं एवं उनके योगदान पर आधारित 33 पोस्टर प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न वैज्ञानिकों के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की अदिति एवं याशिका ने प्रथम स्थान, बीएससी तृतीय वर्ष की ऋषिता एवं प्राची ने द्वितीय स्थान जबकि नीतिका एवं सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हेमचंद्राचार्य नॉर्थ गुजरात यूनिवर्सिटी पाटन (गुजरात) के पूर्व प्राध्यापक प्रो. चंद्र प्रकाश भसीन ने संबंधित विषय पर आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने नोबेल पुरस्कार की पृष्ठभूमि, वैज्ञानिकों की खोजों और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऐसे आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. योगेश कुमार,डॉ. रमेश कुमार और बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें