फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे 319 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला से शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 319 व्यक्तियों के सैंपल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि 319 सैंपल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 59, नागरिक अस्पताल बद्दी से 36, ईएसआई अस्पताल काठा से 16, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 65, नागरिक अस्पताल अर्की से 56, नागरिक अस्पताल कंडाघाट से 24, ईएसआई अस्पताल परवाणू से 40 और एमएमयू कुमारहट्टी से 23 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 1101 रोगी पॉजिटिव पाए गए हैं और 363 रोगी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें