फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साडा बापू जमींदार पर झूमे शूलिनी विवि के छात्र, जस्सी गिल व बब्बल राय ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
साडा बापू जमींदार पर झूमे शूलिनी विवि के छात्र
विज्ञापन

तीन दिवसीय मोक्ष उत्सव में जस्सी गिल और बब्बल राय ने बांधा समां
विवि में लगाई फूलों की प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय के पंजाबी गानों पर रविवार शाम को शूलिनी विवि झूम उठा। दोनों कलाकारों ने एक के बाद एक कई पंजाबी गीत पेश किए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक विवि परिसर में मौजूद थे। सबसे पहले बब्बल राय ने मंच संभाला और अपनी एलबम के हिट गानें प्रस्तुत कर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने लक दा भार घटा के गाना प्रस्तुत कर छात्रों का मनोरंजन किया। इसके बाद गायक जस्सी गिल ने मंच संभाला और उन्होंने साडा बापू जमींदार, कित्थों लैके देयू कार, बम सुट मार दूगा बलिये, मुंडा जट्टा द नी ओ बलिये और निकले करंट तेरे यार चों आदि गाने पेश किए। इससे पहले तीन दिन चले रंगारंग मोक्ष उत्सव में एक दिवसीय पुष्प उत्सव का भी आयोजन किया गया। पुष्प उत्सव में चालीस से ज्यादा किस्म के फूल प्रदर्शित किए। इन्हें सबने खूब पसंद किया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल पीके खन्ना ने किया। ब्रिगेडियर विक्रम शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। शूलिनी विवि के उपकुलपति डॉ. पीके खोसला सहित फैकल्टी के सदस्य और मेहमान उपस्थित थे।
पंगा में कंगना रणौत के साथ नजर आएंगे जस्सी
पंजाबी गायक जस्सी गिल जल्द ही हिमाचली बाला कंगना राणौत के साथ हिंदी फिल्म में नजर आएंगे। वे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पंगा की शूटिंग में व्यस्त हैं। पंगा अगले साल रिलीज होगी। जस्सी गिल ने बताया कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री वालों को हमेशा मुंबई में प्यार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने का फल हमेशा मिलता है और उनके साथ भी यह होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत हुनर भरा पड़ा है लेकिन बिना मेहनत के कभी कुछ हासिल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले बनी थी जोड़ी : बब्बल राय
पंजाबी गायक बब्बल राय ने बताया कि करीब आठ साल पहले उन्होंने जस्सी गिल के साथ मिलकर गाना शुरू किया था। उन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई और अब उनकी जोड़ी पक्की हो गई है। दोनों अपने-अपने प्रोफेशन में पारंगत हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच अच्छी दोस्ती है और वे कभी भी एक-दूसरे से जलन महसूस नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें