फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल और ढाबों में इस्तेमाल हो रहे हैं घरेलू गैस सिलेंडर, विभाग नहीं कर पा रहा निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों, ढाबों में इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलिंडर
विज्ञापन

सोलन। शहर के अधिकतर होटल और ढाबों में व्यवसायिक गैस सिलिंडर की जगह घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा है। इसके चलते आम लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर से वंचित रहना पड़ रहा है लेकिन संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे होटल और ढाबा संचालकों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। कारोबारी आम लोगों के हिस्से की गैस को सरेआम होटलों और ढाबों में जला रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन शहर के अधिकतर होटलों, ढाबों में सरेआम घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि आम लोगों को घरेलू सिलिंडर के लिए कई दिन तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं होटलों और ढाबों के लिए ऐसा कुछ नहीं है। होटल और ढाबे वाले कारोबारी भी अपनी बचत देखकर व्यवसायिक सिलिंडर न खरीद कर घरेलू गैस का ही प्रयोग कर रहे हैं। इन पर विभाग की कोई भी पकड़ नहीं है। उधर, जिला खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने बताया कि होटलों और ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों के उपयोग को रोकने के लिए विभाग ने अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि होटल और ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग अवैध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें