अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कृषि उपज मंडी समिति सोलन ने जिला के किसानों को उचित विपणन व्यवस्था उपलब्ध करवाने और शोषण मुक्त व्यापार के लिए कार्यक्रम शुरू किए हैं। कृषि उपज मंडी समिति किसानों को घर-घर जाकर राष्ट्रीय कृृषि बाजार की जानकारी दे रही है।
इस कार्यक्रम में 7460 किसानों का पंजीकरण उनके घर जाकर किया गया। उपज मंडी समिति से मोहन लाल ने बताया कि इसके लिए किसानों को जानकारी दी जा रही है। सोलन की डांगरी में पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें 150 किसानों ने भाग लिया। साथ ही पंचायत शामती में पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें 70 स्थानीय किसानों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में कृृषि उपज मंडी समिति सोलन ने किसानों को अपनी उपज का राष्ट्रीय कृृषि बाजार के माध्यम से व्यापार करने की जानकारी उपलब्ध करवाई।इस मौके पर डांगरी के उपप्रधान महेंद्र मेहता, मंडी समिति के सचिव प्रकाश कश्यप, प्रगति वेजिटेबल समूह के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडी पर्यवेक्षक ब्यास देव, सहायक नीलामी कर्ता, पत राम, विकास कश्यप, यशवंत, भूपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।