फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़के पानी से तालाब में हुई तबदील

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, तालाब बनीं शहर की सड़कें
विज्ञापन

लगातार बारिश से सर्दी की चपेट में आया सोलन, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिला भर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। बारिश और ठंड के कारण सोलन का अतिव्यस्त मालरोड खाली रहा। वीरवार को शाम के समय हुई तेज बारिश ने बाजार में टहलने के लिए आए लोगों को भागने पर मजबूर कर दिया। इससे कारोबार पर बुुरा असर पड़ा। बारिश के कारण सड़के जगह-जगह तालाब में तबदील हो चुकी हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर तो सड़कों की हालत इतनी ज्यादा खस्ता है लेकिन विभागों ने आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इससे सड़कों में पड़े गड्ढे बारिश के पानी से भर चुके हैं। इन पर लोगों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जौणाजी रोड की खस्ता हालत बनी परेशानी का सबब
सोलन के जोणाजी रोड की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इससे आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने आज तक टारिंग की जहमत नहीं उठाई है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बारिश के पानी से भर चुके हैं। इन पर किसी भी समय कोई घटना होने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें