फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में बारिश ने पीडब्लयूडी के धोये 30.50 लाख, 24 घंटों की बारिश ने खूब धो डाली है सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से पीडब्लयूडी को 30 लाख का नुकसान
विज्ञापन

नालागढ़ में 24 घंटों की बारिश ने धो डाली सड़कें, तीन रूटों पर गंतव्य तक नहीं पहुंचीं बसें
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल में 24 घंटों की बारिश ने खूब उत्पात मचाया। अकेले लोक निर्माण विभाग नालागढ़ मंडल को 30.50 लाख की चपत लगी। हालांकि बारिश से किसानों ने राहत महसूस की लेकिन लोनिवि की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़कों को हुए नुकसान के चलते परिवहन निगम नालागढ़ डिपो के तीन रूटों पर बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। विभाग ने इसके नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी है। सबसे अधिक नुकसान गोलजमाला गुज्जरहट्टी मार्ग को हुआ है जिसमें रोड क्रस्ट के साथ डंगे आए हैं जिससे नौ लाख का नुकसान हुआ है। कुमारहट्टी मित्तियां क्वारनी मार्ग को छह लाख, शिमला-कुनिहार-रामशहर-नालागढ़ मार्ग को पांच लाख, नालागढ़ बुवासनी मार्ग को चार लाख, लिंक मार्ग चुरंगल को 2.50 लाख, टिक्करी बोहरी अंब दा हार संपर्क मार्ग को दो लाख, लिंक रोड मैथल और लिंक रोड सेरी झांडिया को 50-50 हजार का नुकसान हुआ है। एक्सईएन लोनिवि नालागढ़ मंडल संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि बारिश से नौ मार्गों को नुकसान पहुंचा है जिससे विभाग को 30.50 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों पर ल्हासे आदि गिरे थे, वहां मशीनरी और लेबर भेजकर ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें