फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन अस्पताल के हालात पर दोबारा अनशन की चेतावनी, स्वास्थ्य अधिकारी से मिले युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन अस्पताल की हालत पर अनशन की चेतावनी,
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी से मिले युवा, अस्पताल में चरमराई व्यवस्था सुधारने को चेताया
कुछ दिन पहले भी अस्पताल अव्यवस्था को लेकर अनशन पर बैठे थे युवा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के न सुधरने के बाद अब फिर से युवा अनशन पर बैठ सकते हैं। वीरवार को युवाओं ने अस्पताल में चल रही गतिविधियों को देखा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारी से कहा कि यदि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं हो रही हैं तो वे फिर से अनशन पर बैठ जाएंगे। सोलन अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधाएं न मिलने को लेकर करीब एक महीने पहले शहर के कुछ युवा अनशन पर बैठे थे। आठवें दिन मंत्री राजीव सैजल ने युवाओं का अनशन तुड़वाया और अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की बात कही।
युवा राजीव अरोड़ा का कहना है कि कुछ दिनों तक अस्पताल में सुधार हुआ लेकिन अब फिर से लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यदि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से चरमराती रहीं तो आने वाले दिनों में वे फिर से अनशन पर बैठेंगे। युवाओं का कहना है कि अस्पताल में पिछले दिनों किए गए अनशन को उन्होंने खत्म नहीं किया, केवल स्थगित किया है। अस्पताल में लोगों को सुविधाएं न मिलने पर वे अनशन पर बैठेंगे। जिला चिकित्सा अधिकारी ने युवाओं को अस्पताल में डॉक्टरों की स्थिति के बारे में बताया। युवाओं ने विभाग और सरकार से मांग उठाई कि अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं ताकि उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि विभाग अस्पताल के प्रबंधों पर लगातार नजर रख रहा है। हालात पूरी तरह से काबू में हैं और सभी चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें