बरोटीवाला(सोलन)। सोलन जिला के बद्दी थाना में डीएसपी खजाना राम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन व्यापार मंडल के साथ किया गया। जिसमें पुलिस विभाग ने व्यापारियों से विचार विमर्श किया। बैठक में बद्दी में आए दिन हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान व्यापार मंडल द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर सभी ने सहमति जताई। सभी व्यापारियों ने पुलिस के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं। व्यापर मंडल के अध्यक्ष परवीन कौशल ने पुलिस विभाग से आग्रह किया की शाम के समय बाजार में चालान न काटे जाएं। उन्होंने कहा की जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे शेड डाल रखे हैं व अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी लगा रखी है, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीएसपी खजाना राम ने कहा कि इस बारे में कानून के दायरे में रह कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष परवीन कौशल, अजिंदर गर्ग, मुस्ताक खान, राजेश मित्तल, रोहित, सतपाल शर्मा, भाग सिंह, सुभाष गर्ग, दिनेश लुबाना, सुशील कुमार, हेम चंद, राजेंद्र जैन सहित अन्य लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।