फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सब्जी मंडी पहुंचे मंत्री डॉ. राजीव सैजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने सीएम के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

डॉ. राजीव ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शनिवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल शुक्रवार को सब्जी मंडी पहुंच गए। यहां उन्होंने अधिकारियों से जनसभा के दृष्टिगत लोगों को बैठाने के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का एक दिवसीय प्रवास सोलन जिला विशेषकर किसानों एवं बागवानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री कृषि उत्पाद विपणन समिति सोलन में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत विभिन्न अधोसंरचनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह अधोसंरचनाएं आने वाले समय में सोलन सहित शिमला और सिरमौर जिलों के किसानों और बागवानों को देश की विभिन्न फल एवं सब्जी मंडियों से इंटरनेट के माध्यम से जोड़ने में विशेष सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अवसर पर यातायात व्यवस्था बनाई रखी जाए तथा जनसभा स्थल पर सभी के बैठने के उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, जिला भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें