फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के उड़नदस्ते ने रामशहर में नकल करते पकड़े आठ छात्र

विज्ञापन
BOOKS
विज्ञापन
झाड़माजरी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामशहर में बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर आठ छात्रों को नकल करते पकड़ा। यह सभी छात्र शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में नकल कर रहे थे। बोर्ड के उड़नदस्ते ने छात्रों की तलाशी ली और इस दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में परीक्षा से जुड़ी सामग्री जब्त कर ली। सभी आठ छात्रों के खिलाफ नकल के केस बनाए हैं। उड़नदस्ते में शामिल नरोत्तम वर्मा, श्याम लाल धीमान और श्याम लाल चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया है। उड़नदस्ता जगह-जगह जाकर दबिश दे रहा है। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें