फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी

विज्ञापन
biometric machine
विज्ञापन
सोलन। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के बोर्ड सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बायोमीट्रिक मशीन के लगने से डॉक्टरों और दूसरे स्टाफ को समयबद्ध होना पड़ेगा। दूरदराज के क्षेत्रों से डॉक्टरों के न आने या स्टाफ न मिलने की शिकायतें भी दूर हो जाएंगी। उन्होंने दवा वितरण प्रबंधन प्रणाली के तहत जिला में बैठकर ही किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में कौन सी दवा उपलब्ध करवानी है पर भी चर्चा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अनमोल टेबलेट दिए हैं। उन पर सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों की रिपोर्ट ऑनलाइन करनी होगी ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जा सके। बताया कि स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और जलजनित रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करने के अभियान को गति देनी होगी। उन्होंने समीक्षा बैठक में सरकार की सौ दिन की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी खंड चिकित्सा अधिकारियों को जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने बताया कि पोलियो टीकाकरण का पहला चरण 28 जनवरी को आयोजित होगा। राष्ट्रीय कीमीनाशक दिवस 18 फरवरी को आयोजित होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आने वाले सभी कार्यक्रमों जननी सुरक्षा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और परिवार स्वास्थ्य कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को उचित समय पर पंजीकरण करवाने तथा आहार पर ध्यान देने के साथ ही प्रसव सरकारी अस्पताल में करवाने के बारे में भी स्वास्थ्य अधिकारियों को जागरूक किया। इसके अलावा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें