फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूलिनी विवि के छात्रों को छह लाख पैकेज का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन में मेगा कैंपस प्लेसमेंट वीक की शुरुआत में 24 एमबीए छात्रों को प्रमुख कारपोरेट ने प्लेसमेंट ऑफर्स किए हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और शुभम हाउसिंग फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। प्लेसमेंट्स की अभी शुरुआत ही हुई है, ऐसे में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को औसत वेतन 6.5 लाख प्रतिवर्ष की पेशकश मिली है।
विज्ञापन

प्रोफेसर अरविंद नंदा, डायरेक्टर जनरल, एक्सटर्नल रिलेशंस, शूलिनी यूनिवर्सिटी ने कहा कि 24 एमबीए छात्रों को प्रमुख कंपनियों ने चुना है। इनमें से 6 छात्र को एचडीएफसी बैंक, 14 को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और 4 को शुभम हाउसिंग फाइनेंस द्वारा चुना है। प्रोफेसर नंदा ने बताया कि हर साल नवंबर और मार्च में हर सप्ताह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है और पिछले साल 120 कंपनियों ने प्लेसमेंट के अंत तक कैंपस का दौरा किया। पिछले साल प्लेसमेंट के अंत तक अधिकतम पैकेज 12 लाख रुपये था और इस साल भी इस आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद थी। सप्ताह के दौरान कैम्पस में आने वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एयर एशिया, ग्रोज बेकर्ट, एम्मार एमजीएफ, एबॉट, सिटी बैंक, एसबीआई कार्ड्स, टोयोटा फाइनेंस, एस्सेल इंफ्रास्ट्रक्चर और ओवाईओ रूम्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें