फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल प्रतियोगिता के लिए महिला पहलवान रवाना

विज्ञापन
द ग्रेट खली की स्टूडेंट और पहलवान कविता की फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोलन। राज्य कुश्ती संघ सोलन की महिला पहलवान 20वीं सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए इंदौर के लिए रवाना हो गईं। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 नवंबर तक किया जाएगा। कोच विजय ठाकुर ने बताया कि स्पर्धा में दस वर्गों में से 9 महिलाएं पहलवान कोचिंग सेंटर सोलन से संबंधित है। इसमें 50 किलो भार वर्ग में वनिता, 53 किलो वर्ग में आरती, 55 किलो वर्ग में निधि, 57 किलो वर्ग में तनु, 59 किलो वर्ग में सोनी, 62 किलो वर्ग में प्रिया, 65 किलो वर्ग में राधा, 68 किलो वर्ग में रुचिका, 72 किलो वर्ग में प्रीति और 76 किलो भार वर्ग में रानी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें