सोलन। फन एंड लर्न स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका शार्लट क्लार्क ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्पर्धा में केजी के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जयान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुर्यंश दूसरे और दृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें नाटी सहित एकल गीत शामिल रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया।