फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांडिल बेटी के दे चुके है आशीर्वाद : बिंदल

विज्ञापन
rajesh
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि सोलन सीट से पिता ने बेटी को आशीर्वाद दे दिया है। अब दामाद की सीट पक्की हो गई है। कोई भी पिता बेटी को दुखी नहीं देखेगा। बिंदल सोलन में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ससुर और दामाद की लड़ाई में जीत दामाद की होगी। खुद ससुर भी नहीं चाहेंगे कि बेटी को किसी तरह का दुख पहुंचे।

गौरतलब है कि सोलन में ससुर और दामाद के बीच चुनावी जंग होने जा रही है। इसकी वजह से ये सीट काफी चर्चा में है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बेटी का पिता होने के नाते कांग्रेस प्रत्याशी अंदरखाते भाजपा का ही समर्थन कर रहे हैं। जनसभा के बाद सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


आईजीएमसी से डॉक्टरी छोड़कर आए डॉ. राजेश कश्यप सोलन सदर सीट से ससुर के खिलाफ मैदान में हैं। भाजपा ने सोलन सदर में पूर्व मंत्री और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल और सांसद विरेंद्र कश्यप की अगुवाई में जनसभा का आयोजन किया। इसके बाद सोलन शहर के मालरोड पर रैली निकाली गई। भाजपा से बगावत करने पर उतारू नेता भी पार्टी में लौट आए हैं।
विज्ञापन


इससे भाजपा ने राहत की सांस ली है। भाजपा उम्मीदवार ने करीब एक बजे एसडीएम सोलन एकता कापटा के पास नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें