फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल कुम्हारहट्टी ने जीता बेडमिंटन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शूलिनी मेले में लड़कियों के वर्ग में अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब डिवाइन पब्लिक स्कूल कुम्हारहट्टी ने जीता है। इस स्पर्धा में पाइन ग्रोव स्कूल सुबाथू दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-15 में एमआए डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम किया। जबकि, डिवाइन पब्लिक स्कूल कुम्हारहट्टी दूसरे स्थान पर रहा।
बैडमिंटन स्पर्धा के अंडर-17 का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर ने जीता। एमआरए डीएवी स्कूल सोलन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों के वर्ग में अंडर-13 स्पर्धा का खिताब सेंट ल्यूक स्कूल सोलन ने जीता, जबकि एमआरए डीएवी स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-15 के वर्ग में पाइन ग्रोव स्कूल सुबाथू प्रथम, जबकि एमआरए डीएवी स्कूल सोलन दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में एमआरए डीएवी सोलन पहले तो पाइन ग्रोव स्कूल सुबाथू दूसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पारस नारंग ने जीती शूलिनी शतरंज प्रतियोगिता
सोलन। शूलिनी मेले में शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पारस नारंग ने जीता है। उन्हें समिति की ओर से दो हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रज्जवल दूसरे, मंजीत तीसरे स्थान पर रहे। सुमित चौथे, सौरभ ढिंगरा पांचवें, यश छठे, अनुभव सातवें, रोमित आठवें, लक्ष्य नौंवे और भव्या दसवें स्थान पर रहे। हर्षित ढिंगरा को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का खिताब दिया गया। चिराग शर्मा को सोलन सर्वश्रेष्ठ और रूचिका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कन्या खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें